आजमगढ़, मई 16 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने की मांग को लेकर शनिवार की सुबह रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में लोगों ने जुलूस निकाला। 15 किमी पैदल मार्च कर लोगों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति के आह्वान पर शनिवार को सुबह बुढ़ऊ बाबा मंदिर देवगांव से लालगंज मसीरपुर तिराहा तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान लोग अपने हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। वे रास्ते भर लालगंज को रेल से जोड़ो, जब तक रेल नहीं संघर्ष हमारा चलता रहेगा, वादा हुआ बार-बार रेल चाहिए अबकी बार आदि नारे लगाते हुए पैदल चल रहे थे। यह भी पढ़ें- रेलवे लाइन की मांग को लेकर लालगंज में निकाला जुलूस पदयात्रा देवगांव तिराहा, कोतवाली तिराहा होते हुए नहर तिराहा, लालगंज भगवान बाईपास तिराहा ...