चित्रकूट, मार्च 20 -- चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना क्षेत्र स्थित बदौसा के समीप रेलवे लाइन पार करते समय गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की कटकर मौत हो गई। वह रेलवे लाइन के चल रहे दोहरीकरण में काम करता था।अकबरपुर गांव के मजरा नई दुनिया निवासी कल्लू का 17 वर्षीय बेटा अज्जू रेलवे लाइन के दोहरीकरण के चल रहे कार्य में काम करता था। बुधवार को दोपहर करीब दो बजे बदौसा के समीप वह रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी कटकर मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक दोपहर में खाने की छुट्टी के दौरान वह रेलवे लाइन पार कर दुकान से कुछ सामान लेने गया था। वापस लौटते समय वह ट्रेन की चपेट में आया। वह ट्रेन में फंसकर काफी दूर तक घिसटता भी चला गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके में पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...