रेलवे लाइन पार करते पकड़े गए नौ लोग
फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक पार जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर बल्लभगढ़ से नौ लोगाें को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर के अनुसार 22 मई को एसआई सत्येंद्र यादव अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे7 इस दौरान रेलवे ट्रैक को अवैध रूप से पार करते हुए नौ लोगों को पकड़ लिया। इनकी पहचान राहुल, अजय िसंह, मनोज, अशोक कुमार, गोपाल, उमेश, सुरेंद्र सिं, विष्णु केरूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए लोगों में राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी शामिल हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों ने जमानत की मांग की, जिस पर उन्हें शर्तों के साथ 26 मई तक के लिए जमानत पर रिहा कर दिया गया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.