रायबरेली, मई 3 -- हरचंदपुर, रायबरेली, संवाददाता। रायबरेली-लखनऊ रेल मार्ग पर रविवार की सुबह टांडा गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि रात के पहर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। रेलवे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे मृतक के भाई बृजेश कुमार ने शव की शिनाख्त की। मृतक की पहचान निकटवर्ती मुबारकपुर गांव निवासी दिनेश कुमार (45) पुत्र रघुवीर पासी के रूप में हुई। बताया जाता है कि दिनेश कुमार नशे का आदी था और दिनभर नशे की हालत में रहने के कारण कोई काम धंधा नहीं करता था। आए दिन घर में मां-बाप और पत्नी के साथ उसका विवाद होता रहता था जिसकी शिकायत पुलिस से भी की जा चुकी थी।नशे की लत के कारण पूरा परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.