जौनपुर, अप्रैल 1 -- सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के केवटली कला गांव से होकर गुजरी रेलवे लाइन पर मंगलवार की देर रात किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। हरपालगंज रेलवे स्टेशन और कोइरीपुर के बीच केवटली कला गांव में स्थित रेलवे क्रॉसिंग के बगल की घटना है। युवती का चेहरा छत विक्षत हो जाने से शव की पहचान नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसकी उम्र लगभग 18 वर्ष के करीब है। प्रभारी निरीक्षक सैयद हुसैन मुंतजर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.