नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में रेलवे लाइन क्रासिंग पर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार वहां टनल एवं फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार कर रही है। कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने पीडब्ल्यूडी को इसके लिए 8 से 10 जगहों पर व्यावहार्यता परीक्षण (फिजीबिलिटी टेस्ट) करने के निर्देश दिए हैं। यह ऐसी जगह हैं जहां रेलगाड़ियों के गुजरने की वजह से लोगों को काफी समय तक जाम में फंसना पड़ता है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के अनुसार राजधानी में कई जगहों पर रेलवे लाइन पार करने की सुविधा न होने के चलते लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- जाम मुक्त दिल्ली की ओर कदम, रेलवे क्रॉसिंग पर टनल और फ्लाईओवर बनाएगी रेखा गुप्ता सरकार इतना ही नहीं रेलवे लाइन की दूसरी तरफ जाने के लिए लोगों को कई किलोमीटर...