गोंडा, मई 8 -- नबाबगंज। मनकापुर-अयोध्या रेल लाइन पर गुरुवार की रात क्षेत्र के कनकपुर गांव के एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। मृतक का सिर और एक हाथ धड़ से अलग पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है‌। मृतक की पहचान कनकपुर गांव के सगमलाल (30) पुत्र भारत लाल के तौर पर हुई। लोगों ने बताया की वह नशेड़ी था। उसकी शादी नहीं हुई थी, शव‌ के निकट ही शराब की पाऊच भी पुलिस को पड़ी हुई मिली है । पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, किसी बात से नाराज युवक शराब पीने के बाद युवक ट्रैक पर लेट गया था। यह भी पढ़ें- वन्दे भारत ट्रेन से कटकर युवक की मौत उसी दौरान लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली वन्दे भारत ट्रेन उधर उसे रौदते हुए गुजर गई। सरयू घाट चौकी प्रभारी सजीव सिंह ने बताया कि ...