गिरडीह, जून 6 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड की जनता को भी रेललाइन सुविधा दिलाने को लेकर जिला परिषद सदस्य विनय कुमार शर्मा ने कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। बताया कि केंद्रीय मंत्री ने देवरीवासियों को भी रेललाइन की सुविधा से जोड़ने का आवश्वासन दिया है। जिला परिषद सदस्य विनय शर्मा ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा नवादा गिरिडीह रेललाइन सर्वे की स्वीकृति दी गयी है। गिरिडीह जिले का अत्यंत पिछड़ा प्रखंड में शामिल देवरी, तिसरी व गावां तथा कोडरमा के सतगावां प्रखंड को रेल नेटवर्क की सुविधा मिल जाने से लोगों को आवागमन में लाभ मिलेगा। उन्होंने इलाके की चिर लंबित मांग नवादा से जसीडीह रेलवे लाइन की भी स्वीकृति दिलाने की मांग केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से की है। मौके पर भगीरथ...