मोतिहारी, अप्रैल 5 -- मोतिहारी, निसं। नगर थाना क्षेत्र के बेलिसराय मोहल्ला में रेलवे लाइन के समीप ठोकर लगने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के बेलिसराय अगरवा मोहल्ला निवासी रामू राम का पुत्र गौतम कुमार (17) था।मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात वाहन की ठोकर से उसकी मौत हो गई है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...