आजमगढ़, जुलाई 25 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज रेलमार्ग निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक राजेश शुक्ला ने गुरुवार को दिल्ली में खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर लालगंज होते हुए रेलवे लाइन के निर्माण के लिए पत्रक सौपा।लालगंज रेलमार्ग निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि वाराणसी-आजमगढ़-गोरखपुर वाया लालगंज रेलवे लाइन वर्ष 2016 से स्वीकृत है। इसका दो बार सर्वे हो चुका है। इस सर्वे में करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा भी वर्ष 2014 के चुनाव में रेलवे लाइन बनाने जाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य रुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...