गाजीपुर, फरवरी 13 -- गाजीपुर (खानपुर)। क्षेत्र के सिधौना बाजार क्षेत्र में रेलवे लाइन के दोनों तरफ मार्ग बंद किया जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले बाजार के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाने के लिए लोग सीधे रेल लाइन पार कर लेते थे, जिससे समय और दूरी दोनों की बचत होती थी। लेकिन सुरक्षा कारणों से रेल लाइन के किनारों को लोहे के गार्डर से पूरी तरह बंद करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अब पैदल यात्रियों को आवागमन के लिए अंडरपास का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है और समय की बर्बादी हो रही है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। रात के समय अंडरपास में अंधेरा होने से लोगों के लिए असुविधाजनक और असुरक्षित महसूस होता है। स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.