शाहजहांपुर, मार्च 27 -- खुटार। रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार सुबह अकेला हाल्ट से सेहरामऊ उत्तरी रेलवे स्टेशन के बीच बाजपुर गांव के पास स्थानीय लोगों को रेलवे लाइन के पास 25- 30 वर्ष के अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी होने पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक रात में चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर जिला पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी व खुटार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना स्थल खुटार थाना क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.