सिद्धार्थ, अप्रैल 15 -- बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी कस्बे के कल्लन डिहवा मोहल्ले में सोमवार की रात रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का क्षत विक्षत शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं लोगों ने आशंका जताई है कि युवक रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बढ़नी कस्बे के वार्ड नंबर तीन निवासी राहुल यादव (22) पिता स्व. नरसिंह यादव के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ढेबरुआ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे क्षत विक्षत शव मिला है। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर युवक की मौत मृतक की शिनाख्त हो चुकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.