आजमगढ़, जून 7 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव बाजार में रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम रेल लाइन बनाए जाने की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस के जरिए लोगों ने वाराणसी से वाया डोभी, देवगांव, लालगंज, मोहम्मदपुर, रानी की सराय, आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर तक रेल लाइन बनाए जाने की मांग उठाई। देवगांव बाजार से निकला मशाल जुलूस सहिमल पोखरा से होते ज्यूली मोड़ पहुंचकर समाप्त हुआ। संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि वाराणसी से वाया लालगंज, आजमगढ़-गोरखपुर की रेल लाइन का सर्वे मेंहनगर की तरफ से किया गया है। लालगंज उससे कोसों दूर है। यह भी पढ़ें- कोइरीपुर में शटल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग संतोष राय ने कहा कि संघर्ष तब तक चलेगा जब तक यह कार्य पूर्ण नहीं हो जाता। मशाल जुलूस में रामचंद्र राम, रमेश या...