सहरसा, मार्च 7 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। शुक्रवार की सुबह सहरसा - मधेपुरा रेलखंड के बैजनाथपुर - इटहारा रेलवे ढाला से पश्चिम रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बिजली पोल संख्या 92/20 और 92/21 के बीच एक ग्रामीण ने रेलवे लाइन के पास युवक का शव देखा। इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी गई। खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में शव की पहचान इटहारा वार्ड संख्या 8 निवासी स्वर्गीय भोला महतो के 40 वर्षीय पुत्र सुबेन महतो के रूप में की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना की सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शवघटना की सूचना मिलते ही बैजन...