भदोही, मई 18 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नटवां रेलवे क्रॉसिंग के पिलर नंबर 257/22 के पास रविवार सुबह युवती का शव मिला। मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवाने का काम किया है। नटवां गांव के पास रविवार भोर में कुछ ग्रामीण शौच करने के लिए गए थे। इस बीच, उनकी नजर रेलवे ट्रैक के पास युवती के शव पर पड़ी। जिसकी उम्र करीब 25 साल थी। शव के पहचान का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। शव मिलने की जानकारी के बाद आसपास के लोग और ग्रामीण भी एकत्रित हो गए लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो पाई। यह भी पढ़ें- नदी किनारे मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका सीओ औराई ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। सोशल मीडिया के जरिए मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया ...