फरीदाबाद, जून 17 -- पलवल, अजित कुमार। पृथला फ्रंट कॉरिडोर असावटी रोड पर बने कॉरिडोर रेलवे लाइन अंडर पास में जलभराव से ग्रामीण परेशान रहते हैं। हल्की बरसात होने से ही अंडर पास में इतना पानी भर जाता है कि इसके नीचे से निकलना हो मुश्किल हो जाता है। दर्जनभर गांवों के लोगों का राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहंुचना मुश्किल हो जाता है। बता दें कि पृथला (हरियाणा) में फ्रंट कॉरिडोर (वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर) एक प्रमुख लॉजिस्टिक और औद्योगिक हब के रूप में विकसित हो रहा है। यह पृथला स्टेशन पर मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों के बीच एक बड़ा जंक्शन है। पृथला स्टेशन को पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के साथ जोड़ा है। दादरी (यूपी) से लेकर जेएनपीटी (महाराष्ट्र) तक जाने वाले इस फ्रेट रूट का पृथला एक प्रमुख स्टॉप है, जो क्षेत्र मे...