हापुड़, मार्च 11 -- शहर के रेलवे रोड पर बंदरों का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। सुबह के समय सड़कों पर निकलने वाले लोगों को बंदरों के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों के झुंड अचानक राहगीरों की ओर दौड़ पड़ते हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। सुबह के समय जब लोग टहलने या काम के लिए घर से निकलते हैं तो बंदरों के कारण रास्ते से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार बंदर लोगों के हाथ से सामान छीन लेते हैं।स्थानीय निवासियों का कहना है कि बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इस समस्या के समाधान के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि बंदरों को पकड़वाकर इस समस्या से राहत दिलाई जाए, ताकि राहगीरों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...