फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। रेलवे रोड के कायाकल्प के लिए हर स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण के बाद अब पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने को दस हैंडपंप लगाये जायेंगे इसके साथ ही चौक से रेलवे स्टेशन तक मार्ग पर लाइटें भी लगेंगी।

व्यापारी नेताओं के साथ पूर्व पालिकाध्यक्ष ने की वार्ता व्यापारी नेताओं के साथ पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने रेलवे रोड पर होने वाले कार्यो को लेकर विचार विमर्श किया। इस बैठक में फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज मिश्रा के साथ रेलवे रोड के व्यापारी शामिल हुये। रेलवे रोड पर जो चूना डाला गया है उसके बारे में पूर्व पालिकाध्यक्ष ने बताया कि जहां पर चूना डाला गया है वहां पर विशेष प्रकार की लाइटों के पोल लगाये जायेंगे। व्यापारियों ने उखाड़े गये हैंडपंपो को फिर ...