मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी पताही निवासी ध्रुव नारायण ठाकुर साइबर ठगी का शिकार हो गए। शातिरों ने रेलवे टिकट रिफंड कराने के नाम पर उनके दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 43 हजार रुपए की निकासी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर सोमवार को सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वे बीते 14 अप्रैल को दिल्ली गए थे। वापसी के लिए उन्होंने अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में पुरानी दिल्ली से मुजफ्फरपुर का टिकट बुक कराया था, जिसका वेटिंग लिस्ट संख्या 193 था। 21 अप्रैल को काउंटर पर पता करने पर मालूम हुआ कि तत्काल प्रतीक्षा सूची 151 है। यह भी पढ़ें- साइबर हमले के शिकार लोगों को अब घर बैठे मिलेगी ठगी की रकम, ऐसे करना होगा आवेदन टिकट कंफर्म होने की संभावना नहीं है। काउंटर ...