रेलवे रनिंग रूम में बेड नहीं मिलने से होटल में ठहरेंगे चालक और ट्रेन मैनेजर
जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- टाटानगर में दूसरे स्टेशनों से ट्रेन लेकर आने वाले लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर रनिंग रूम में जगह नहीं मिलने पर होटल में ठहरेंगे। शनिवार को लॉबी निरीक्षण के दौरान चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने ठहरने की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत यह सुझाव दिया। इससे ट्रेनों में चालक और गार्ड की बुकिंग सामान्य रखने में मदद मिलेगी। जानकार बताते हैं कि जिन स्टेशनों पर रनिंग रूम की सुविधा नहीं है, वहां रनिंगकर्मियों (चालक और गार्ड) को होटल में ठहराया जाता है। फिलहाल यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों की संख्या बढ़ने के कारण टाटानगर का मौजूदा सौ बेड का रनिंग रूम छोटा पड़ रहा है। इससे दूर से ट्रेन लेकर आने वाले रनिंगकर्मियों को आराम करने में दिक्कत होती है। हालांकि, टाटानगर स्टेशन के कीताडीह रोड पर सौ बेड का नया रनिंग रूम बनाने का काम शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.