वाराणसी, जून 9 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम और रक्षा संपदा एवं रेलवे के बीच 227.5 बीघा यानि 57.6 हेक्टेयर जमीन का आदान-प्रदान होगा। इनका उपयोग जनसुविधाओं, ट्रैफिक मैनेजमेंट और पार्किंग के लिए किया जाएगा। नगर निगम सदन से स्वीकृति के बाद इस संबंध में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रक्षा संपदा अधिकारी, प्रयागराज को एक पत्र भेजा है। नगर निगम को कैंटोंमेंट स्थित गुडशेड बाजार में 1.2286 हेक्टेयर, फुलवरिया फ्लाईओवर के नीचे 3.8121 हेक्टेयर, डोमरी और सूजाबाद में 19.6690 हेक्टेयर और रक्षा संपदा की 160 एकड़ जमीन में रेलवे के कब्जे को छोड़कर 34.259 हेक्टेयर जमीन मिलेगी। नगर निगम वहां विकास कार्य कराएगा। यह भी पढ़ें- वाराणसी समेत पांच जिलों में विकसित होंगे टेक्सटाइल पार्क इसके बदले में नगर निगम रेलवे को घौसाबाद में 2830 वर्गमीटर, मंडुआडीह मार्...