बेगुसराय, अप्रैल 1 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। देशभर में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर चार श्रम (लेबर) कोड के विरोध में बुधवार को "ब्लैक डे" मनाया गया। इसी क्रम में कर्मचारियों के अधिकारों के हितैषी ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन ने नैतिक समर्थन देते हुए अपने सभी शाखाओं, उत्पादन इकाइयों एवं स्टेशनों पर विरोध दर्ज किया। इस मौके पर केंद्रीय प्रतिनिधि संजीव कुमार,गढ़हरा शाखा कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत महतो, कोषाध्यक्ष राधे मंडल सहित कई पदाधिकारी एवं अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे। गढ़हरा शाखा के अंतर्गत सभी विभागों के कर्मचारियों ने काला बिल्ला बांधकर अपने-अपने कार्यस्थलों पर कार्य करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से "ब्लैक डे" मनाया। इस अवसर पर यूनियन द्वारा चार प्रमुख मांगें उठाई गईं जिसमें चारों मजदूर विरोधी श्रम (लेबर) कानूनों को तत्काल...