बेगुसराय, जनवरी 29 -- गढ़हरा(बरौनी)। मान्यताप्राप्त ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन को जीत के 13 माह बाद अभी तक रेल प्रशासन के द्वारा कार्यालय उपलब्ध नहीं कराए जाने से यूनियन नेताओं में आक्रोश है। शाखा अध्यक्ष पप्पू कुमार व शाखा मंत्री कृष्णकान्त ने बताया कि कार्यालय नहीं मिलने के कारण राष्ट्रीय त्योहारों के मौके पर जंगल-झाड़ वाले स्थानों पर राष्ट्र ध्वज फहराया गया। इस बार गढ़हरा शाखा के प्रतिनिधियों ने परित्यक्त गढ़हरा यार्ड की भूमि पर गणतंत्र दिवस मनाया। गुरुवार को उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही शाखा कार्यालय आवंटित नहीं किया गया तो मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...