नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- RRB NTPC Bharti 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए साल 2025 बेहतरीन अवसर लेकर आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB NTPC) ने अंडरग्रेजुएट लेवल के तहत कुल 3058 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता सिर्फ 12वीं पास तय की गई है। RRB ने पहले अंतिम तिथि 27 नवंबर रखी थी, जिसे बढ़ाकर अब 4 दिसंबर 2025 कर दिया गया है। इससे उन उम्मीदवारों को राहत मिली है जिन्हें आवेदन पूरा करने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन फॉर्म जरूर भर लें।RRB NTPC Bharti 2025: कौन कौन से पदों पर भर्ती? इस भर्ती अभियान में रेलवे ने चार अलग अलग पदों पर वैकेंसी जारी की है। सबसे ज्यादा पद कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के हैं, जो 2424 हैं। इसके अलावा अकाउंट्स क्लर्क-क...