जमशेदपुर, मई 13 -- जमशेदपुर। यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाने के साथ ही रेलवे सहायक लोको पायलट पद पर नई बहाली में जुटा है। इससे दो दिनों पूर्व ही 11127 सहायक लोको पायलट की बहाली का आदेश विभिन्न जोन स्तर पर हुआ है। नई बहाली से दक्षिण पूर्व रेलवे जोन को भी एक से डेढ़ हजार सहायक लोको पायलट मिलने की उम्मीद बनी है। इससे 12-14 घंटे ड्यूटी करने वाले लोको पायलट को सहूलियत होगी। जानकार बताते हैं कि लोको पायलट की संख्या कम होने के कारण ही 8 घंटे के ड्यूटी का रोस्टर रनिंग कर्मचारियों पर सही ढंग से लागू नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- टाटानगर के चार ट्रेनों की स्पीड बिहार में बढ़ेगी यह भी पढ़ें- टाटानगर के न्यू इलेक्ट्रिक शेड में 15 को प्रदर्शन करेंगे लोको पायलट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...