चाईबासा, मार्च 20 -- रेलवे में सहायक लोको पायलट पद पर 11,125 की जल्द बहाली होगी। एएलपी बनने के इच्छुक युवा 15 मई 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बहाली को लेकर रेलवे ने जोन के अनुसार लिंक जारी किया है। मालूम हो कि, रेलवे में ट्रेनों की संख्या बढ़ रही है और लोको पायलट रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में जरूरत को देखते हुए वर्ष 2024 से सहायक लोको पायलट पद पर बहाली की प्रक्रिया जारी है। सैकड़ों एएलपी की नियुक्ति भी हो गई है। इधर, चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कार्यरत एएलपी को विभागीय परीक्षा और विभिन्न तरह की जांच के बाद प्रमोशन भी दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...