नई दिल्ली, मार्च 2 -- rwf apprentice recruitment 2026: भारतीय रेलवे में काम करना आज भी हमारे देश के लाखों युवाओं का सबसे बड़ा सपना होता है। अगर आप भी 10वीं पास कर चुके हैं और आपके पास ITI का सर्टिफिकेट है, तो आपके लिए एक बेहद शानदार खबर है। रेल मंत्रालय के अधीन आने वाली रेल व्हील फैक्ट्री (Rail Wheel Factory RWF) ने एक्ट अप्रेंटिस 2026 के तहत 192 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आपको कोई भारी भरकम लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि आपका चयन आपकी मेरिट (10वीं के नंबरों) के आधार पर किया जाएगा। तो चलिए, बिना देर किए इस शानदार मौके की पूरी जानकारी तफ्सील से जानते हैं।किन पदों पर और कितनी हैं भर्तियां? रेल व्हील फैक्ट्री ने कुल 192 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्तियां अलग अलग ट्रेड्स...