झांसी, जुलाई 31 -- झांसी। झांसी मंडल से शुक्रवार को विभिन्न विभागों के 52 रेल कर्मचारी सेवानिवृत हुए। जिनकी सम्मानपूर्वक विदाई की गई। उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति लाभों का कुल 19 करोड़ 53 लाख का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में किया गया। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को उनके भुगतान विवरण, सेवा प्रमाण पत्र तथा पीपीओ भी प्रदान किए गए। जिससे उन्हें पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा रेलवे की प्रगति एवं यात्रियों की सेवा में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना की। यह भी पढ़ें- महाप्रबन्धक समेत कुल 56 कर्मी सेवानिवृत्त उन्होंने कहा कि रेल...