लखनऊ, सितम्बर 16 -- रेलवे के लखनऊ स्थित प्रमुख संस्थानों में सीबीआई की लगातार कार्रवाई के बावजूद भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें सामने आ रही हैं। अधिकारी हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। आरडीएसओ से लेकर उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे तक अधिकारियों और कर्मचारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालिया कार्रवाई के बाद रेलवे के कई प्रोजेक्ट और उनसे जुड़े अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी निगरानी बढ़ने की चर्चा है। एक दिन पहले ही सीबीआई ने आरडीएसओ के एक डिप्टी डायरेक्टर और सीनियर सेक्शन इंजीनियर को हावड़ा में एक निजी कंपनी के प्रतिनिधियों से चार लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सीबीआई के अनुसार, फैक्ट्री, प्लांट और मशीनरी के निरीक्षण की रिपोर्ट अनुकूल बनाने के एवज में रकम मांगी गई थी। यह भी पढ़ें- सीबीआई आरडीएओ अधिकारियों की संपत्तियों...