जमशेदपुर, मई 31 -- जमशेदपुर। रेलवे में परिचालन समेत विभिन्न विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी सहायक ट्रेन परिचालन प्रबंधक बनेंगे। सहायक परिचालन प्रबंधक पद पर प्रमोशन के लिए विभागीय परीक्षा जमशेदपुर के मानगो समेत जोन स्तर पर विभिन्न शहरों के परीक्षा केंद्र में रविवार को आयोजित हो रहा है। जानकारी बताते हैं कि, एओएम के करीब आधा दर्जन रिक्तियों को भरने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने परीक्षा की घोषणा की थी। इससे करीब 700 रेल कर्मचारियों ने एओएम बनने के लिए फॉर्म भरा था। 27 मई को आधे लोगों की परीक्षा हो चुकी है। शेष लोगों की परीक्षा रविवार को हो रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...