प्रयागराज, मई 31 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलकर्मियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। अब लकवा, सांस की तकलीफ, हार्ट अटैक समेत 12 गंभीर आपात स्थितियों में निजी अस्पताल में इलाज कराने पर रेलवे पूरा खर्च उठाएगा। नए नियम से प्रयागराज मंडल के करीब 33 हजार कर्मचारी और हजारों पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा।बोर्ड के आदेश के मुताबिक, दिल का दौरा, अचानक बेहोशी, लकवा, सांस लेने में दिक्कत, दुर्घटना, तेज दर्द को मेडिकल इमरजेंसी में रखा गया है। इसके अलावा प्रसव, रक्तस्राव, डिहाइड्रेशन, सांप या जहरीले कीड़े का काटना, जलना या बिजली का झटका लगने पर भी कर्मचारी सीधे निजी अस्पताल जा सकेंगे। डॉक्टर की ओर से प्रमाणित कोई भी जीवन-घातक स्थिति इस दायरे में आएगी। अब तत्काल इलाज के लिए कर्मचारियों और पेंशनर्स को सरकारी अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ...