बेगुसराय, सितम्बर 9 -- गढहरा(बरौनी),एक संवाददाता। ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन से जुड़ी गढ़हरा शाखा की बैठक बुधवार को सागर राय की अध्यक्षता में हुई। यहां सभी पेंशनरों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। लोगों ने कहा कि कार्यालय द्वारा मैन्युअल पास देने में भेदभाव किया जा रहा है,जबकि रेलवे बोर्ड की ओर से इच्छा रखने वाले सेवानिवृत वरिष्ठ नागरिकों को मैनुअल पास दिया जाना है। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे जोनल सहायक महासचिव सह गढ़हरा शाखा सचिव लाल बहादुर महतो ने कहा कि रेलवे विभाग में मैन्युअल पास हर जगह दिया जा रहा है लेकिन बरौनी जंक्शन स्थित कार्यालय से अनिल कुमार का कहना है कि अभी मैन्युअल पास कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि इस समस्या के बारे में ना तो मंडल क...