रेलवे में फर्जी भर्ती के नाम पर जालसाजी, पुलिस ने शुरू की जांच
गोरखपुर, मई 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे में भर्ती के नाम पर युवाओं से ठगी करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यांत्रिक कारखाने में इंटरव्यू कराने के नाम पर प्रत्येक आवेदक से पांच से दस हजार रुपये तक वसूले जाने की चर्चा है। टूल्स के नाम पर मोबाइल पर क्यूआर कोड भेजकर रकम ली गई। इस तरह जालसाजों ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। जानकारी के अनुसार, पिछले दो दिनों में 60 से 70 युवक इंटरव्यू देने कारखाने पहुंच चुके हैं। इंटरव्यू की जानकारी फैलने और लगातार युवाओं के पहुंचने के बाद कारखाना प्रबंधन सतर्क हो गया। शनिवार को वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी निरीक्षकों के साथ शाहपुर थाने पहुंचे और मामले में तहरीर दी। पुलिस अब पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित खुद को रेलवे अधिकारी बताकर नौकरी दिलाने का झांसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.