चंदौली, मई 20 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर यात्रियों एवं कालोनियों में भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति बढ़ गई है। इस दौरान स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनियों में बहुस्तरीय जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। रेलवे प्रशासन यात्रियों एवं रेलकर्मियों को नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जलापूर्ति प्रणाली की लगातार निगरानी की जा रही है।पीडीडीयू जंक्शन एवं रेलवे कॉलोनियों में कुल 01 करोड़ 29 लाख लीटर प्रतिदिन जल की आवश्यकता के अनुरूप नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए कुल 21 पंप हाउस कार्यरत हैं, जिनका मुख्य स्रोत डीप ट्यूबवेल हैं। जल भंडारण के लिए कुल 70 लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड स्टोरेज टैंक उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से स्टेशन परिसर एवं रेलवे आवासों तक जलापूर्ति की जाती है। यह भी पढ़ें- भ...