नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- अगर आप रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयार रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि भारतीय रेलवे में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैंष यह भर्ती CEN 05/2026 के तहत की जा रही है। इस भर्ती अभियान के जरिए पैरामेडिकल के कुल 590 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। पात्र उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।14 अक्टूबर तक करें आवेदन RRB पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं, आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 17 अक्टूबर से 26 अक्टू...