शामली, अप्रैल 11 -- शामली। थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव औरंगाबाद उर्फ गंदेवड़ा निवासी राहुल पुत्र बिरम सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई थी। कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने उसे रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने का लालच दिया। आरोप है कि झांसे में आकर उसने रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 1,05,500 रुपये आरोपी के बताए अनुसार जमा कर दिए। कुछ समय बाद जब उसे ठगी का अहसास हुआ तो पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर थानाध्यक्ष के आदेश से अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों...