फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 9 -- फर्रुखाबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी कर ली गई। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अपर दुर्गा कालोनी के प्रताप सिंह चौहान सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनका परिचय जनपद उन्नाव के थाना बंथरा के सर्वागर के लक्ष्मीशंकर से विगत वर्षों में फतेहगढृ आर्मी कैंट में भर्ती के दौरान हुआ था। सेवानिवृत्त फौजी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि लक्ष्मीशंकर के साथ जुमनीपुर जनपद प्रयागराज निवासी अभिताभ मिश्रा, पारनपुर जनपद मऊ निवासी शिवनरायन यादव, शिवम यादव व रामनगर इंद्रापार्क आलमबाग लखनऊ निवासी शशांक से भी परिचय हुआ था। इन्होंने बताया था कि लखनऊ में एक ट्रेनिंग सेटर का संचालन करते हैं। लक्ष्मीशंकर के कहने पर भतीजे और साल को रेलवे में नौकरी दिलाने क...