फतेहपुर, मार्च 3 -- बहुआ। रेलवे में रिश्तेदार अधिकारी है आसानी से नौकरी में लगवा दूंगा। पांच लाख रुपए ऐंठने के बाद ज्वाइनिंग लेटर में टहलाने पर ठगी की आशंका हुई। रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। ललौली थाना क्षेत्र के नया डेरा मजरे मुत्तौर निवासी उमेश कुमार पुत्र मोती लाल गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हुए तैयारी भी करता है। बताया कि कानपुर देहात के चैन का पुरवा गांव में स्थित हरिधाम आश्रम आना जाना रहता है। जहां अनमोल सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी रेलवे स्टेशन कालपी जालौन व ओम सिंह से मुलाकात हो गई। जिनके द्वारा बताया गया कि रिश्तेदार रेलवे में अधिकारी है, तुम्हारी रेलवे में नौकरी लगवा दूंगा। जिसके लिए पांच लाख की डिमांड रखी। जिस पर 2.80, 1.20 लाख समेत क...