नई दिल्ली, मई 31 -- Railway Job Scam: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले बेरोजगार युवाओं को अपना शिकार बनाने वाले एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। लखनऊ रेलवे कार्यालय से बर्खास्त पूर्व कर्मचारी दीपक कुमार सिंह ने खुद को रेलवे का बड़ा अधिकारी बताकर देश के विभिन्न जिलों के करीब 70 युवकों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने बकायदा एक प्राइवेट विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन पैसे वसूले और छात्रों को फर्जी इंटरव्यू के लिए 23 मई को नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (NER) के गोरखपुर स्थित मैकेनिकल वर्कशॉप परिसर में ही बुला लिया। कारखाना पहुंचने पर जब युवकों को ठगी का पता चला, तो हड़कंप मच गया। इसके बाद रेलवे के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी की तहरीर पर शाहपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।23 मई को जब वर्कशॉप पहु...