नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- अगर आप 10वीं और आईटीआई पास हैं और रेलवे में नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद ही महत्वपूर्ण है। दरअसल, रेलवे ने अप्रेंटिस के 4651 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती रेलवे भर्ती सेल (RRC) उत्तर रेलवे, नई दिल्ली ने निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन कल यानी 11 नवंबर 2026 से कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 11 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो अंतिम तिथि का इंतजार ना करें, उससे पहले ही फॉर्म को भर लें। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि यह भर्ती दिल्ली, लखनऊ, अंबाला, फिरोजपुर, मुरादाबाद और जम्मू इन 6 क्लस्टर, यूनिट और वर्कशॉप के लिए आई है। स...