जमशेदपुर, जुलाई 10 -- दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में ढुलाई और लोडिंग के मामले में अच्छी वृद्धि दर्ज की है। इस दौरान कुल 53.06 मिलियन टन माल की ढुलाई हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.51 प्रतिशत अधिक है। कोयला लोडिंग में 17.6 प्रतिशत, कुल लोडिंग में 18.22 प्रतिशत और आयरन ओर लोडिंग में 3.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। राजस्व के मामले में भी सुधार हुआ। फ्रेट लोडिंग से कुल 4,539 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष से 1.10 प्रतिशत अधिक है। कोयला ट्रैफिक से 1,426 करोड़ रुपये (1.2% बढ़ोतरी), स्टील से 810 करोड़ रुपये (13.19% बढ़ोतरी), फर्टिलाइजर से 25 करोड़ रुपये (3.15% बढ़ोतरी) और अन्य ट्रैफिक से 52 करोड़ रुपये (26.39% बढ़ोतरी) का राजस्व मिला। यह भी पढ़ें- टाटा स्टील की पहल...