प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय रेलवे ने ग्रुप बी अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया है। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पदोन्नति पाकर ग्रुप बी में आने वाले सभी अधिकारियों को 'फाउंडेशन प्रोग्राम' और 'इंडक्शन प्रोग्राम' एक वर्ष के भीतर पूरा करना होगा। बोर्ड का कहना है कि इससे अधिकारियों की कार्यकुशलता और प्रशासनिक क्षमता में वृद्धि होगी। ग्रुप बी में सीधी भर्ती नहीं होती, बल्कि ग्रुप सी से पदोन्नति के जरिए अधिकारी बनते हैं। अक्सर देखा गया है कि पदोन्नति के बाद अधिकारी प्रशिक्षण में देरी करते हैं। इसे देखते हुए बोर्ड ने समयसीमा तय की है। उप-निदेशक (प्रशिक्षण) जितेंद्र कुमार ने सभी जोनल रेलवे को निर्देश जारी किए हैं। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि आदेश का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.