प्रयागराज, मई 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए यार्ड मास्टर और ट्रैफिक इंस्पेक्टर जैसे पुराने पदनाम समाप्त कर दिए हैं। अब इन सभी कर्मचारियों को एक ही श्रेणी में 'स्टेशन मास्टर' के नाम से जाना जाएगा। रेलवे ने वर्ष 2003 में ही इन पदों का स्टेशन मास्टर कैडर में विलय कर दिया था, लेकिन फील्ड वर्क और एचआरएमएस सिस्टम में पुराने नाम अब तक चल रहे थे। इससे पदोन्नति, ड्रेस अलाउंस और अन्य सुविधाओं में तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक जया कुमार ने सभी जोनल रेलवे को तत्काल प्रभाव से पुराने पदनाम हटाने और डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- रेलवे कर्मचारियों के लिए पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव, नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू रेलवे अधिकारियों का कहना ...