वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 2 -- रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 5165 पदों पर भर्ती का अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के तहत स्नातक और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की है। दोनों भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आरआरबी के आधिकारिक पोर्टल पर किए जा सकेंगे। स्नातक स्तर के 3477 पदों में स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर और सीनियर क्लर्क सहित अन्य पद शामिल हैं। इनके लिए आठ अक्तूबर से छह नवंबर तक आवेदन होंगे। वहीं, 12वीं पास के 1688 पदों में कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के पद हैं। इनके लिए 15 अक्तूबर से 13 नवंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। 12वीं पास के पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्...