प्रयागराज, फरवरी 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे में नौकरियों और पदोन्नतियों में आरक्षण को लेकर अक्सर उठने वाले सवालों और विवादों पर अब लगाम लगने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड ने एनसीआर समेत सभी रेलवे जोन को निर्देश दिया है कि आरक्षण रोस्टर का संधारण (रखरखाव) मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) पर अनिवार्य रूप से किया जाए। यानी अब यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज और मॉनीटर होगी। अब तक कई बार अभ्यर्थियों और कर्मचारियों की शिकायत रहती थी कि किस पद पर किस वर्ग का आरक्षण लागू हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं होती। नए निर्देश के बाद सभी स्वीकृत पदों की श्रेणीवार स्थिति ऑनलाइन दर्ज होगी। नियुक्ति और पदोन्नति से पहले रोस्टर मिलान अनिवार्य होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अन्य आरक्षित वर्गों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.