देहरादून, जुलाई 28 -- मसूरी, संवाददाता। ओक ग्रोव स्कूल, झड़ीपानी परिसर एवं उसके आसपास स्थित रेलवे भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास के मामले में उत्तर रेलवे मुख्यालय एवं मुरादाबाद मण्डल के वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल ने स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भविष्य में इस प्रकार के अतिक्रमणों को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही विद्यालय के आवासीय परिसर में कक्षा 3 से 12 तक के बड़ी संख्या में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं का भी विशेष रूप से आकलन किया गया।उल्लेखनीय है कि हाल ही में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रेलवे भूमि के भीतर अवैध रूप से पिलर स्थापित कर भूमि की सीमा का अनधिकृत निर्धारण करने का प्रयास किया गया था।...