भागलपुर, अगस्त 3 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता रेलवे भर्ती बोर्ड के लेवल-एक सीबीटी परीक्षा में परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए रांची से सबौर और भागलपुर से किऊल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें सोमवार से चलेगी जो 16 और 15 फेरे लगाएगी। यह भी पढ़ें- आरआरबी परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए रांची सबौर के बीच चलेगी विशेष ट्रेनट्रेन संचालन विवरण ट्रेन संख्या 08601 रांची-सबौर स्पेशल ट्रेन रांची से शाम सात बजे चलेगी और दूसरे दिन आठ बजे सबौर पहुंचेगी। रांची से यह ट्रेन 03, 04, 05, 06, 09, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 अगस्त को (कुल 15 ट्रिप) चलेगी। ट्रेन नंबर 08602 सबौर-रांची स्पेशल ट्रेन सबौर से 9.50 बजे खुलेगी और उसी दिन 8.45 बजे रांची पहुंचेगी। सबौर से यह ट्रेन 04, 05, 06, 07, 10 11, 12, 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21, 2...