नई दिल्ली, जनवरी 28 -- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC परीक्षा के कंप्यूटर आधारित स्किल टेस्ट की तारीख बदल दी है। यह परीक्षा अब 11 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बदलाव उन उम्मीदवारों के लिए किया गया है जिन्होंने पहले आयोजित परीक्षा के लिए री-शेड्यूल यानी तारीख बदलने का विकल्प चुना था। रेलवे भर्ती बोर्ड ने बताया कि 28 दिसंबर 2025 में आयोजित हुई परीक्षा में शामिल हुए, जिन अभ्यर्थियों ने पुनः परीक्षा की मांग की थी, उनके लिए CBT स्किल टेस्ट अब 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। स्किल टेस्ट में क्या होगा?कंप्यूटर आधारित स्किल टेस्ट में उम्मीदवारों को अंग्रेजी और हिंदी टाइपिंग टेस्ट देना होगा। इसमें अंग्रेज़ी टाइपिंग अनिवार्य है। इसके अलावा हिंदी उम्मीदवारों को हिंदी टाइपिंग में कृतिदेव (Krutidev) और मंगल (Mangal) का ज्ञान होना अनिवार्य है। कब आ...