चंदन कुमार कर्ण, दिसम्बर 14 -- हिन्दुस्तान एक्स्क्लूसिव: बिहार के कटिहार जिले में बारसोई-सुधानी रेलखंड के बीच शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन संख्या 13175 कंचनजंघा एक्सप्रेस अचानक रेलवे ब्रिज पर रुक गई। चलती ट्रेन में ब्रेक पाइप अलग हो जाने के कारण एसीपी (ऑटोमैटिक कंट्रोल प्रेशर) लग गया, जिससे सुरक्षा कारणों से ट्रेन को वहीं रोकना पड़ा। घटना के कारण रेलखंड पर कुछ देर के लिए परिचालन प्रभावित रहा, हालांकि रेलवे अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। मगर ट्रेन के उन यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। जो कोच रेलवे ब्रिज पर फंसे हुए थे। इस मामले में अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुल से गुजरते समय ट्रेन के ब्रेक पाइप खुलने से कंचनजंघा एक्सप्रेस सुधानी रेल पुल पर रुक गई। काफी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.